⚡ ब्रेकिंग News

बिजली की करेंट ने किया स्वागत- हुई मौत, गांव में पसरा मातम.




महराजगंज:- जनपद के सोनौली क्षेत्र के भारिया गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में पानी लगाने के दौरान एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान खरहरवा निवासी युवक के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था की जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

        प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...