महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एसएसबी और थाना निचलौल पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन पैट्रोलिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान सीमा से जुड़े संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई।
संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीमाई गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखी। पैट्रोलिंग के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसएसबी और महराजगंज पुलिस का संयुक्त निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमाई क्षेत्रों में नियमित पैट्रोलिंग के माध्यम से असामाजिक एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

Post a Comment