⚡ ब्रेकिंग News

हत्या के प्रयास और लूटपाट मामले में दो अभियुक्त भये रवाना सालाखों के पीछे।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।





ATHNEWS 11GROUP 

 दिनांक-05/07/2026 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि जब ये घर पर थे उसी समय गाँव के ही शिवनंदन मिस्त्री अपने सहयोगियों के साथ इनके घर आकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर जान मारने के नियत से लोहे के रॉड से मारकर इन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया एवं इनके घर से कुछ नगद रूपया एवं वादी की पत्नी का सोने का मंगलसुत्र छिनकर भाग गया।

 इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड सं0-258/26, दिनांक-05/07/2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मुफस्सिल थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  पता :-

शिवनंदन मिस्त्री, पि० स्व० रामचंदर मिस्त्री,जितन कुमार, पि० शिवनंदन मिस्त्री, दोनों सा० कोयलीपुर, थाना मुफस्सिल, जिला गया।



====================




 दिनांक-05/07/2026 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि जमीनी विवाद को लेकर विजयानंदन मिस्त्री अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इन्हें एवं इनके भाई के साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर जान मारने के नियत से लोहे के रॉड से मारकर इन्हें एवं इनके भाई को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड सं0-259/26, दिनांक-05/07/2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मुफस्सिल थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  पता :-


विजयानंदन मिस्त्री, पि० रामचंदर मिस्त्री, संजय कुमार, पि० संतोष मिस्त्री, दोनों सा० कोयलीपुर, थाना मुफस्सिल, जिला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...