⚡ ब्रेकिंग News

रहस्यमयी हालात में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय किशोर, गांव में मचा हड़कंप..






महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के मठिया गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात एक 18 वर्षीय किशोर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई, जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान संगम उर्फ प्रियांशु तिवारी (18) पुत्र यमुना तिवारी निवासी ग्राम मठिया, थाना घुघली के रूप में हुई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। परिजन इस हादसे से गहरे सदमे में हैं, जबकि ग्रामीण भी किशोर की असामयिक मौत से स्तब्ध हैं। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...