सासाराम (रोहतास) रोहतास डाक प्रमंडल, सासाराम ने डाक जीवन बीमा (पी.एल.आई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आर.पी.एल.आई.) के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी के कुशल नेतृत्व में 25 जून को चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रमंडल ने मात्र एक दिन में 1 करोड़ 65 लाख से अधिक का प्रीमियम अर्जित कर पुरे बिहार परिमंडल में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस विशेष ड्राइव के दौरान प्रमंडल ने कुल 1149 नई पालिसीयाँ जारी की, जिनमें 541 पी.एल.आई और 608 आर.पी.एल.आई. शामिल है। इस अभूतपूर्व सफलता में रोहतास प्रमंडल के डाक कर्मियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी ने इस कामयाबी को सभी कर्मियों की कड़ी मेहनत और टीम भावना का परिणाम बताया। इस गौरवशाली उपलब्धि के उपलक्ष्य में डाक अधीक्षक द्वारा सभी अनुमण्डल प्रधानो, तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतोष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक, चंद्रभूषण प्रसाद निरीक्षक भभुआ, आहुति रंजन, निरीक्षक केंद्रीय अनुमंडल सासाराम, सुरेंद्र कुमार निरीक्षक कुदरा, अमित कुमार निरीक्षक विक्रमगंज, शिवम शंकर निरीक्षक (ग्राहक संतुस्टी), अनिल कुमार पोस्टमास्टर सासाराम प्रधान डाक घर, अखिलेश कुमार इंचार्ज सीपीसी, आशीष रंजन, अकाउंटेंट, मथुरा सिंह परिमण्डलीय सचिव अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ बिहार, अशोक सिंह, बिजेंद्र शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment