झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी मुख्य बाजार में पहली बारिश के बाद हुए जलजमाव की समस्या को एटीएच न्यूज़ 11 में छपी उसके बाद गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को विश्रामपुर विधानसभा के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने मिशन जनकल्याण अभियान के तहत अपने निजी खर्च से जाम नालियों की सफाई कराई। जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से बाजार की मुख्य नालियों की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था बहाल की गई।
सफाई अभियान के दौरान विधायक प्रतिनिधि आसित सिंह, अंचलाधिकारी राकेश सहाय, थाना प्रभारी असफाक आलम तथा जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि हाल ही में हुई मध्यम बारिश में ही कांडी मुख्य बाजार जलमग्न हो गया था। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई थीं, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या को मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विधायक ने तत्काल पहल करते हुए सफाई अभियान शुरू कराया।
अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि कुछ लोग नालियों में कचरा फेंककर जलनिकासी व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि नाली जाम करने वालों की सूचना प्रशासन को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
स्थानीय लोगों ने बाजार की वर्षों पुरानी जलजमाव समस्या के समाधान की दिशा में उठाए गए इस कदम का स्वागत करते हुए विधायक और प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Post a Comment