⚡ ब्रेकिंग News

कर्तव्य, अनुशासन और नेतृत्व के सशक्त प्रतीक हैं आईजी विकास वैभव -- डॉ. निर्मल कुशवाहा..

 



डेहरी ओन सोन (रोहतास) जदयू के वरिष्ठ नेता एवं शाहाबाद क्षेत्र के चर्चित चिकित्सक डॉ. निर्मल कुशवाहा ने मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आईजी विकास वैभव कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रभावी नेतृत्व के सशक्त प्रतीक हैं तथा समाज की सुरक्षा और सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।

डॉ. कुशवाहा ने कहा कि विकास वैभव द्वारा संचालित "Let's Inspire Bihar" अभियान ने बिहार ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव के लिए एक मंच प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास वैभव की पहल पर संचालित "गार्गी पाठशाला" समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। वर्तमान में राज्य के 19 जिलों में 37 निःशुल्क शिक्षा केंद्र संचालित हैं, जो एक शिक्षित, जागरूक और सशक्त बिहार के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।

डॉ. कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और इस दिशा में विकास वैभव का योगदान प्रेरणादायी है। उन्होंने लोगों से इस मुहिम को और व्यापक बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि गया स्थित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पहुंचे थे। जनसुनवाई में आईजी विकास वैभव ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. कुशवाहा ने कहा कि विकास वैभव के निर्देश पर विभिन्न थानों में "लोक संवाद गोष्ठी" का सफल आयोजन किया जा रहा है। यह सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने विकास वैभव के रोहतास जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में किए गए कार्यों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि रोहतास किला पर तिरंगा फहराने, सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में सोन महोत्सव के आयोजन तथा समाज के भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने जैसे अनेक कार्य उनके दूरदर्शी नेतृत्व के उदाहरण हैं। डॉ. कुशवाहा ने कहा कि एक समय उग्रवाद प्रभावित रहे रोहतास जिले को नक्सलवाद से मुक्त बनाने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

उन्होंने कहा कि विकास वैभव का मूल सिद्धांत रहा है कि "दोषी कभी बचे नहीं और निर्दोष कभी फंसे नहीं", यही सोच उन्हें एक संवेदनशील, जनोन्मुखी और प्रभावी पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का संबंध और अधिक मजबूत होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...