⚡ ब्रेकिंग News

सड़क की पटरियों पर खाना बदोस जिंदगी जीने को मजबूर बुजुर्ग पति पत्नि, सोमवार को सरयू नदी में लेंगे जल समाधि.




संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.


कलवारी - कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णोपुर गांव निवासी सावित्री देवी पत्नि जोखन प्रसाद के मकान पर कुछ दबंगों 8 वर्ष पहले दबंगई के बल पर जबरन अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगायत सभी प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुका है। लेकिन अभी तक प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाकर कठोर कार्यवाही नहीं किया गया जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके 70 वर्ष की आयु में न्याय पाने के लिए दर बदर भटकने को आज भी मजबूर है। और अब इस उम्र में पत्नी संग दिन में तो इधर उधर किसी तरह दिन गुजार लेते हैं।लेकिन रात के समय सड़क के किनारे पटरियों पर रात गुजारा करने वाली पत्नी सावित्री ने अपनी मुसीबत का जिक्र करते हुए कहा कि शाम को पक्षी भी अपने घोसला में चली जाती है। वहीं मकान न मिलने के कारण हम दोनों लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रहा है। जिससे खाना बदोस जिंदगी जीने के लिये हम दोनों लोग मजबूर है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भूमाफियाओं पर कठोर कार्यवाही करने के लिए पूरे देश में जाने जाते है। 


पीड़ित जोखन प्रसाद ने बताया कि जब भी मैं मामला लेकर कलवारी थाने पर जाता हूं तो पुलिस कहती है। की मामला राजस्व विभाग का है। जबकि हकीकत यह है कि राजस्व विभाग के द्वारा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पांच बार मकान को खाली करवाया जा चुका जैसे ही प्रशासन वहां से जाता है फिर दबंग के द्वारा दबंगई के बल पर जमीन और मकान पर कब्जा कर लिया जाता है। और जान से मारने की धमकी देते हुए हमको हमारे ही मकान से भगा दिया जाता है।


पीड़ित के द्वारा एक बार पुनः मुख्यमंत्री पोर्टल और जिला अधिकारी बस्ती के पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर अंतिम चेतावनी दिया गया की अगर 15/06/2026 दिन सोमवार तक मेरे समस्या का पूर्ण रूप से समाधान नहीं किया गया तो मै 70 वर्ष की आयु में अपनी पत्नी संग सरयू नदी में जाकर जल समाधि ले लूंगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...