संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.
कलवारी - शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा के कलवारी मंडल का एकदिवसीय मासिक बैठक बहादुरपुर विकास खंड के ऐतिहासिक कौलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे कलवारी मंडल प्रभारी भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र राजभर ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया बैठक संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में पीपल, और बरगद का पेड़ लगाकर आम जन मानस से पर्यावरण बचाने का संदेश देकर बृक्षा रोपण करने के लिए प्रेरित किया.
जिला मंत्री राजेंद्र राजभर व मण्डल अध्यक्ष संजय चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से चल रहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व को दर्शाता है। हम सभी को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को भी पर्यावरण संरक्षण को बल देने हेतु संकल्प दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक इस अभियान के तहत पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया था.
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मातिवर प्रसाद पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय श्याम पांडेय, लल्लू गिरी, शिव कुमार दूबे, शिव कुमार यादव, अखंड प्रताप सिंह, दिवाकर विक्रम सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, पवन चौरसिया, रमेश पांडेय, राकेश मिश्रा, लालकृष्ण उपाध्याय, राम किशोर, प्रेम लता सुरेश चंद वर्मा, राम औतार सहित अन्य कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।


Post a Comment