गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगांव गांव के अकड़हवा टोले के मुसहरवा डेरा पर रिस्ते में देवर के द्वारा अपनी भाभी की हत्या करने व एक भतीजे को घायल करने का मामला शुक्रवार की सुबह सामने आया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मिर्जा मुसहर की पत्नी उर्मिला मुसहर उम्र (45 वर्ष) की हत्या व मृतिका का पुत्र अर्जुन मुसहर (उम्र 16 वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना होने की सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी मौके पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिए तथा घायल अर्जुन मुसहर को अपने वाहन से इलाज कराने हेतु कांडी अस्पताल भेजा गया । फरार आरोपी उदय मुसहर पिता नथुनी मुसहर को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तथा अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है। ओपी प्रभारी के द्वारा मृतिका को अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा सदर अस्पताल में भेजा गया। घटना होने के संबंध में मृतिका की बहन जो शादी का निमंत्रण देने हेतु उन लोगों के घर पर आई थी , उसने बताया कि निमंत्रण देने पर मेरे घर पर नहीं जाने को लेकर इन लोगों में अहले सुबह विवाद होने लगा । आपस में विवाद बढ़ता चला गया। जिससे उदय मुसहर के द्वारा नुकिला हथियार ( बेर ) के द्वारा प्रहार किया गया जिससे एक का घटनास्थल पर ही उर्मिला की मौत हो गई तथा अर्जुन घायल हो गया।

Post a Comment