⚡ ब्रेकिंग News

सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर करीब 300 लोगो ने किया रक्तदान.





थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज - माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से तपसी धाम में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभशुक्रवार को रक्तदान शिविर के साथ हुआ। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 250 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव - सेवा का संदेश दिया।'


शिविर का उद्घाटन राम नरेश सिंह मंजुल ने नारियल फोड़कर एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर रक्तदान करते कार्यकर्तागण उपस्थित.


महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, तपसी धाम के महंत जय बख्श दास, हरैया विधायक अजय सिंह, सौरभ तिवारी और विजय शंकर शुक्ल, शैलेश शुक्ला, सविता राजभर, विद्या देवी, रमेश चन्द्र चौधरी , राहुल श्री वास्तव, सुमित शुक्ला,राम आशीष गोस्वामी, बजरंगी शर्मा रामजीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के आंतरिक निरंतर रामायण पाठ, सुंदरकांड, महाआरती तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...