सासाराम (रोहतास) स्थानीय अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित एक वृक्ष मां के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सासाराम के विधायक श्रीमती स्नेहलता कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका कुमारी, प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह, पूर्व जिला नोडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ संजय कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्नेहलता कुशवाह, सदस्य बिहार विधानसभा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का इस साल का थीम है जलवायु परिवर्तन की गंभीरता और प्रकृति आधारित समाधानों की तत्काल आवश्यकता पर जोर। आज अवधूत भगवान राम महाविद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाने और लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए एक वृक्ष मां के नाम पर वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करना स्वागत योग्य कदम है। जिस प्रकार से हमारे जीवन में पॉलिथीन तथा प्लास्टिक के कचरा से जल और वायु दोनों प्रदूषित होते जा रहे हैं। उससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है। जलवायु परिवर्तन की गंभीरता और हमारे भविष्य के लिए प्रकृति आधारित समाधानों की तत्काल आवश्यकता है अन्यथा आने वाले दिनों में पृथ्वी और पर्यावरण दोनों के लिए घातक है। आज महाविद्यालय में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया गया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले लेकिन लोग अपने स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए कदम नहीं उठाएंगे तो पर्यावरण तथा जलवायु संरक्षण नहीं हो पाएगा। बिहार का वन क्षेत्र उसके भौगोलिक क्षेत्र का 7.8 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से 21. 7% कम है। जबकि बिहार में 76% आबादी कृषि कार्यों में लगी हुई है तथा बिहार का अधिकांश भाग मैदानी क्षेत्र है। ऐसे में पेड़ लगाकर हमें संकल्प लेना होगा की प्रकृति की हम रक्षा करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व नोडल पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से आम जीवन में लोग पानी की अधिक खपत कर रहे हैं, बिजली का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं तथा प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाईवे तथा विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई, जंगल की कटाई पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहे हैं। महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने कहा कि आज हम संकल्प लें कि पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे तथा प्रदूषण को रोकने में हम अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कपिल कुशवाहा, डॉ शरद चंद संतोष, सोनू राय, कमलेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार तिवारी, अरुण कुमार पांडेय, अमरजीत श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर सिंह चंदन, मृत्युंजय सिंह, किशन श्रीवास्तव, रिंकू सिन्हा, राजीव, ब्रजराज पासवान, शशि भूषण सिंह, उमाशंकर प्रसाद, विभा कुमारी, पप्पू कुमार, एवं अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।


Post a Comment