⚡ ब्रेकिंग News

पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्वः-प्रधान जिला जज.




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।





औरंगाबाद। आज दिनांक 05/06/2026 विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय परिसर औरंगाबाद में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सह प्राधिकार के अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, प्रधान न्यायाधीष परिवार न्यायालय अरूण कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वविभूति गुप्ता, आनंदिता सिंह, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो लक्ष्मीकान्त,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव  तान्या पटेल के साथ-साथ सभी न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के समय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष के द्वारा एक दिव्यांग कर्मी अंकिता के साथ वृक्षारोपण के समय उन्होंने एक संदेश समाज को दिया। जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि ये किसी भी स्थिति में एक आम मनुष्य अलग नहीं है, बल्कि वे और भी ज्यादा शसक्त और मानसिक रूप से मजबूत है। कार्यक्रम के बाद जिला जज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व होना चाहिए। जिला जज ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट सम्बन्ध है और पर्यावरण दिवस मनाकर पर्यावरण के संरक्षरण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है। हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाये हैं जिसके कारण हमारे आस-पास हरियाली दिखाई दे रहा है, और हमें छाया प्रदान कर रहा है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति के उपर हैं और प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के संरक्षण का दायित्व सही से निभाये तो शायद हमें कई बीमारियों से सामना नहीं करना पडे़ें। साल-दर साल बारिश  का कम होना, भूजल स्तर कम होना और इसके विपरीत गर्मी के तपन का बढ़ते जाना आदि चीजें सीधे-सीधे इसी पर्यावरण से जुड़ा है। इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल ने बताया कि वृक्षारोपण के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ करते हुए आम आदमी को अनेकों बीमारियों से बचाया जा सकता है। कोरोना के दिनों में ऑक्सीजन की समस्या से रूबरू प्रत्येक व्यक्ति को होना पड़ा है, जिसका एक मात्र स्थायी उपाय अत्यधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना ही है। उन्होंनें कई तरीके से वृक्ष मनुष्य जीवन के लिए कितना उपयोगी है इसपर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने इसकी रक्षा करने तथा ग्लोबल वार्मिग के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए पर्यावरण का संरक्षण और वृहत वृक्षारोपन बहुत ही आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए और इसकी देखभाल बड़े होने तक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा लगाया गया पेड़ जब तक बड़ा नहीं होगा,तब तक देख रेख करते रहना होगा।यह देखकर आपके दिल को भी काफी सुकून होगा, और ऐसा प्रत्येक व्यक्ति करना चाहिए तब जाकर सभी जगह हरियाली-ही हरियाली होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...