⚡ ब्रेकिंग News

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 83 वोलेंटियर को एस आई आर का दिया गया प्रशिक्षण।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में सोमवार को 83 वोलेंटियर को एस आई आर का प्रशिक्षण दिया गया।   चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण दिया गया।बीपीआरओ अंजनी प्रसाद ने यह प्रशिक्षण देते हुए कहा कि मतदाता का गणना चरण 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा। मतदाताओं को चार चरणों मे बांटा गया है। ग्रुप A  में वैसे मतदाता जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है और 2003 के मतदाता सूची में नाम दर्ज है।ग्रुप B में वैसे मतदाता जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पूर्व हुआ है लेकिन 2003 के मतदाता सूची में नाम दर्ज नही है। तीसरे श्रेणी में वैसे मतदाता को शामिल किया गया है जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसम्बर 2004 के बीच हुआ हुआ है तथा ग्रुप D में वैसे मतदाता जिनका जन्म 2 दिसम्बर 2004 के बाद हुआ है।बीएलओ 30 जून से घर घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे।उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने 1 अक्टूबर 2026 को अहर्ता तिथि माना है उसके अंदर जिस मतदाता का उम्र 18 वर्ष हो गया है वे फार्म 6 भर सकते हैं।

  जिसमें दिए गए फॉर्म में जो व्यक्ति मृत्य हो चुके हैं उनका नाम  हटाने ,जिन मतदाताओं का 18 वर्ष पूरा हो चुका है उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ने , जिन मतदाताओं का दो स्थान में गलती से नाम दर्ज हो चुका है उनका एक स्थान से नाम हटाने सहित अन्य मुद्दों पर प्रशिक्षण दी गई। मौके पर बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...