⚡ ब्रेकिंग News

गया में गेहूं बिक्री के पैसे को लेकर युवक का अपहरण कर की हत्या, आरोपी दबोचाये।

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-​गयाजी पुलिस ने बेलागंज थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या मामले का महज कुछ ही दिनों के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक पत्थर और एक प्लास्टिक की बोतल भी बरामद की गई है।

​बधार में मिला था युवक का शव, FSL और डॉग स्क्वॉड ने की जांच ,मामला 15/5/2026 का है, जब बेलागंज थाना को सूचना मिली कि रौन शेरपुर ग्राम के बधार में एक लड़के की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था और बेलागंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ANMMCH, गया भेज दिया और बेलागंज थाना कांड संख्या-297/26 दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की।

​गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में बेलागंज थानाध्यक्ष के साथ-साथ गया पुलिस की तकनीकी शाखा टेक्निकल सेल के अधिकारियों को भी शामिल किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आसूचना संकलन और लगातार छापेमारी कर घटना में संलिप्त 6 आरोपियों को धर दबोचा। ​गेहूं बिक्री के पैसे के लिए किया था अपहरण, पहचान छुपाने के लिए ली जान ​गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के घर पर हाल ही में गेहूं की बिक्री हुई थी। उसी पैसे को लूटने की नीयत से सभी आरोपियों ने मिलकर पहले युवक का अपहरण किया। इसके बाद पैसे की मांग को लेकर उनके बीच विवाद और कहासुनी होने लगी। जब आरोपियों को डर सताने लगा कि युवक उनकी पहचान उजागर कर देगा, तो उन्होंने पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छुपा दिया।

​गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची।

​पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है।

​विकाश कुमार, पिता- पप्पू ठाकुर निवासी-रौना बाजार, बेलागंज

​विकाश कुमार, पिता- स्व० रामप्रवेश सिंह निवासी शेरपुर, बेलागंज ​विनोद कुमार, पिता- सुरेश साव निवासी-शेरपुर, बेलागंज​अजीत कुमार, पिता- रजिन्द्र मांझी निवासी-शेरपुर, बेलागंज​ रवि कुमार, पिता- नरेश राम निवासी- शेरपुर, बेलागंज

​सकेन्द्र मांझी, पिता- बुटाई मांझी निवासी-शेरपुर, बेलागंज

​बरामदगी- पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 01 पत्थर और 01 प्लास्टिक की बोतल को बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त कुछ अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभी भी जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...