झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले कांडी प्रखंड के दो बीएलओ एवं एक सुपरवाइजर को सोमवार को प्रखंड कार्यालय में सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश सहाय ने तीनों कर्मियों को अंगवस्त्र एवं, मिठाई खिलाकर तथा डायरी और पेन भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
सम्मानित होने वालों में घोड़दाग गांव (भाग संख्या–68) की बीएलओ सरिता (सविता) देवी, जिन्होंने 1,028 मतदाताओं का एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया, तथा चौबे माझीआवा (भाग संख्या–177) की बीएलओ संगीता देवी, जिन्होंने 744 मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरी सफलता के साथ संपन्न किया। इनके साथ अभियान की प्रभावी निगरानी करने वाले सुपरवाइजर मुकेश त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।
बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि गढ़वा जिले में घोड़दाग बूथ संख्या–68 की बीएलओ सरिता देवी ने द्वितीय स्थान, जबकि चौबे माझीआवा बूथ संख्या–177 की बीएलओ संगीता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांडी प्रखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।
उन्होंने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिले।

Post a Comment