संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट .
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी 18/5/ 2026 को गयाजी के समाहरणालय स्थित सभागार में आज 'जनजातीय गरिमा महोत्सव' का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने की। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय मंत्री द्वारा कई जनजातीय लाभुकों को 'प्रधानमंत्री आवास योजना' का लाभ और 'वनाधिकार अधिनियम' के तहत जमीन का पट्टा मालिकाना हक सौंपा गया। आदिवासी समाज ही देश का मूल निवासी केंद्रीय मंत्री सभागार को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सरकार के जनभागीदारी अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा
वास्तविक रूप में आदिवासी समाज के लोग ही भारत के मूल निवासी हैं और इन्होंने ही इस देश को सजाया-संवारा है। इसलिए देश के सभी संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार उन्हीं का है।
उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों को प्राथमिक आधार पर योजनाओं का लाभ देने के फैसले को एक बेहतरीन पहल बताया। इसके साथ ही उन्होंने उनके शैक्षणिक उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि कम जनसंख्या वाले जनजातीय टोलों में भी प्राथमिक विद्यालय खोले जाने चाहिए। साथ ही, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के विद्यालयों व छात्रावासों में इनके लिए सीटें आरक्षित की जानी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए बेहद संवेदनशील है। सबसे दूर, सबसे पहले– जिला पदाधिकारी गयाजी के जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य टैगलाइन जनभागीदारी अभियान - सबसे दूर, सबसे पहले" है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर मौजूद सभी PVTGs (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) परिवारों के हर सदस्य को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत कार्ड, पी०एम० किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना और पहचान पत्र जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।गयाजी के इन 5 गांवों में मनेगा उत्सव जिले के कुल 5 चयनित गाँवों में अलग-अलग जनजातियों जैसे फतेहपुर में बिरहोर और बाँकेबाजार व इमामगंज में परहिया जनजाति के लिए इस उत्सव का आयोजन हो रहा है।
फतेहपुर प्रखंड: गुरपा पंचायत का कठौतिया केवाल इमामगंज प्रखंड मालहारी पंचायत का मालहारी गाँव बाँकेबाजार प्रखंड लुटुआ पंचायत के मरनीया, डुमरी एवं नागोवार गाँव जनजातियों के विकास के लिए उठाए गए अहम कदम
प्रशासन द्वारा जिले में जनजातीय कल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं:-
बिरहोर जनजाति के 22 लाभार्थियों को वनाधिकार अधिनियम के तहत जमीन दी गई है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बाँकेबाजार के तीन स्थानों (डुमरी, नागोवार और मरनिया) में मल्टीपरपोज़ सेंटर का निर्माण जारी है। बाँकेबाजार के लुटुआ पंचायत में एकलव्य स्कूल और PVTG क्षेत्रों में खेल के मैदान का विकास प्रस्तावित है।
ज़िला प्रशासन गया द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए 18 मई से 25 मई तक की पूरी रूपरेखा तैयार की गई है।
18/5/ 2026केंद्रीय मंत्री द्वारा मुख्य शुभारंभ के बाद तीनों संबंधित प्रखंडों में प्रखंड कल्याण और विकास पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई।19 /5/2026 जनजातीय बाहुल्य और PVTG इलाकों में डोर to डोर Walk घर-घर संपर्क का आयोजन और विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। 20 /5/2026 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा जनसुनवाई, विकास मित्रों द्वारा Transect Walk और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा।
21 से 23 मई 2026 संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर लोगों की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान किया जाएगा और लाभार्थियों को लाभ कार्ड बांटे जाएंगे। 24/5/2026 बड़े स्तर पर प्लांटेशन ड्राइव वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा और सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रगति रिपोर्ट सौंपेंगे।
25 /5/ 2026 को जनपद पदाधिकारी गयाजी द्वारा आगे की कार्य योजना पर समीक्षा बैठक की जाएगी और प्रेस वार्ता मीडिया ब्रीफिंग होगी।
इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता राजस्व, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता आपदा, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता धनराज कुमार, ज़िला कल्याण पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता अंकुर कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जनजातीय लाभार्थी उपस्थित थे।

Post a Comment