⚡ ब्रेकिंग News

आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक पर्व ईद उल अजहा अकीदत के साथ हुआ सम्पन्न।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक पर्व ईद-उल-अजहा ( बकरीद) में पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। त्योहार को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ प्रबुद्ध नागरिकों ने जो मुस्तैदी दिखाई, उसका असर धरातल पर साफ नजर आया।

बकरीद के इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी इमामुद्दीन खान ने विशेष सक्रियता दिखाते हुए सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। प्रशासन और गणमान्य व्यक्तियों की समन्वय बैठक में श्री खान ने युवाओं से अनुशासन बनाए रखने और क्षेत्र की 'गंगा-जमुनी तहजीब' को बरकरार रखने की पुरजोर अपील की। कांडी ईदगाह में हाफिज अब्दुल माजिद खान ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को नमाज अदा कराया।सड़की में मौलाना कयामुद्दीन अंसारी,जमुआ में अब्दुल्ल मनान कादरी ,पतीला में मौलाना गयासुद्दीन अंसारी, अधौरा में मौलाना इमामुद्दीन खान ,कुरकुटा में हाफिज गुलजार साहब ने बकरीद का नमाज अदा कराया। बकरीद के मुबारक मौके पर मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे का गल्ला मिलकर बकरीद  का मुबारकबाद पेस किया। अहले सुबह से हीं घरों में व बाजारों व सड़कों पर गहमा गहमी का माहौल था ।छोटे बच्चों के बीच काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर मुखिया मनोज राम, और बीडीसी प्रिंस ठाकुर कांडी पंचायत मुखिया विजय राम,बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार,उप मुखिया दिलीप राम ने भी क्षेत्रवासियों से मिलकर बकरीद की बधाई देते हुए एकता का संदेश दिया।  आयोजन के दौरान क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति बाबू खान, शाह आलम खान, नूर हसन खान, वाहिद खान, गुड्डू खान, मो. यूसुफ मियाँ, जावेद मियाँ और हाफिज कयामुद्दीन अंसारी ,अमजद हुसैन,नुरुल मियां , हातिम खलीफा , मुर्तुजा अंसारी ,हाजी आबिद खलीफा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का संकल्प दोहराया। प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र की खुशहाली की दुआ मांगी। कुल मिलाकर, कांडी में इस बार की  बकरीद सौहार्द और अनुशासन की नई इबारत लिख गई। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद दिखी।

उधर थाना प्रांगण में भी बकरीद पर्व के अवसर पर थाना प्रभारी मोहम्मद असफाक आलम की अध्यक्षता में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जहां पर प्रखण्ड के कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी शामिल हुए।युवा समाजसेवी विकास दुबे,प्रखण्ड प्रमुख सत्येंद्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय ,मुखिया विजय राम,बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार ,उपमुखिया दिलीप राम,छठ पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णा बारी,रवि रंजन उर्फ टिंकू,साकेत कुमार सोनी ,भाजपा नेता राजेन्द्र पाण्डेय ,राजद नेता विनोद चंद्रवंशी सहित अन्य कई ने थाना प्रभारी से मिलते हुए उन्हें बकरीद पर्व की मुबारकबाद दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...