⚡ ब्रेकिंग News

चाक -चौबंद संवेदनशील स्थानों पर पुलिस प्रशासन रखेंगी विषेश निगरानी।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को ईद अल-अज़हा (बकरीद) को लेकर कांडी थाना की पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों को सुरक्षित माहौल में नमाज अदा कराने के उद्देश्य से कांडी बीडीओ राकेश सहाय एवं थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च कांडी थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, कर्पूरी चौक, तीन मुहान, पेट्रोल पंप क्षेत्र सहित विभिन्न गांवों के चौक-चौराहों तक पहुंचा। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है 

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि बकरीद के अवसर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ।तथा पुलिस बल लगातार गश्ती करता रहेगा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था।

मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने बाजार और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर सहयोग की अपील की। फ्लैग मार्च को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ जुटी रही।

इस मौके पर एसआई विनय माझी, अरविंद कुमार सिंह, रोशन राम, एएसआई मनोज राम, अरुण पासवान,संतोष यादव पिंटू कुमार संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...