⚡ ब्रेकिंग News

देखते ही उड़े ग्रामीणों के होश, आखिर क्यों पूरा मामला क्या? पढ़ें खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के चोका गांव में एक विशालकाय गोह  के कुएं में गिरने और उसके सफल रेस्क्यू का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के जगरनाथ दुबे के करीब 10 फीट गहरे कुएं में दो दिन पहले एक गोह गिर गया था। कुएं में गोह को देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए।ग्रामीणों ने अपने स्तर से उसे सुरक्षित बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन गहरा कुआं होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व वन प्रभारी वनपाल अनूप सिंह ने किया। टीम में उनके साथ सह-कर्मी विकास कुमार, कुंदन यादव, राकेश कुमार और चालक अनिल चंद्रवंशी शामिल थे।


गोह को बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती था। वन विभाग की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद गोह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में गांव के मोनू तिवारी, पिंटू दुबे, रवि दुबे, अर्पित दुबे, अनुभव दुबे, मनु तिवारी और विकेश दुबे सहित अन्य ग्रामीणों ने सराहनीय योगदान दिया।सुरक्षित जंगल में छोड़ा गयारेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने गोह की सेहत की जांच करने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से पास के घने जंगल में छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों की तत्परता की इलाके में काफी चर्चा हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...