संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-घटना 15 मई को रामपुर थाना क्षेत्र में सुधा डेयरी के कलेक्शन ऑफिस से ₹2,00,000 की लूट और फायरिंग। गिरफ्तारी तकनीकी इनपुट के आधार पर हरियाणा के गुरुग्राम पालम विहारसे 4 आरोपी दबोचे गए। शूटर का सरेंडर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी अमित यादव उर्फ राइफल यादव ने वैशाली में किया आत्मसमर्पण।
अपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपियों में से एक प्रिंस कुमार पर पहले से 14 संगीन मामले दर्ज हैं।
गयाजी बिहार गयाजी पुलिस ने रामपुर थाना क्षेत्र में हुई सुधा डेयरी के कैश कलेक्शन काउंटर पर डकैती और फायरिंग मामले का महज 11 दिनों के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार कुख्यात अपराधियों को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वहीं, घटना के दौरान गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी अमित यादव उर्फ राइफल यादव ने पुलिस के डर से वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।
क्या थी घटना--
बीते 15 मई 2026 को सुधा डेयरी का कैश कलेक्शन करने वाले कर्मी जब पीएनबी बैंक के पीछे स्थित कार्यालय में राशि का मिलान कर रहे थे, तभी 5 अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने वहां धावा बोल दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे कर्मी घायल हो गया। इसके बाद अपराधी कार्यालय में रखे ₹2,00,000 नकद लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इस मामले में रामपुर थाना (कांड संख्या-286/26) में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुरुग्राम में छिपे थे अपराधी, जोमैटो डिलीवरी बॉय बनकर रची साजिश.
गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस उपाधीक्षक-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान सर्विलांस के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी हरियाणा के गुरुग्राम पालमविहार थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। बिहार पुलिस की टीम ने गुरुग्राम पहुंचकर छापेमारी की और भागने का प्रयास कर रहे चारों अभियुक्तों को दबोच लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार ने कुबूल किया कि वह गुरुग्राम में जोमैटो (Zomato) में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात इस गैंग से हुई। उन्होंने गया के चंदौती थाना क्षेत्र के एक स्थानीय 'लाइनर' रेकी करने वाले से दोस्ती की और उसके घर रहकर पूरी डकैती की रणनीति तैयार की थी।
गिरफ्तार अपराधियों का विवरण और आपराधिक इतिहास।
पकड़े गए सभी अपराधी मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले हैं।
प्रिंस कुमार पिता- अमोघ राय, हाजीपुर सदर इसके ऊपर पहले से आर्म्स एक्ट, लूट और जानलेवा हमले के 14 मामले दर्ज हैं।
अमित कुमार पिता- रमेश गिरी, भगवानपुर इस पर हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे 3 गंभीर मामले दर्ज हैं।
रौशन कुमार पिता- दिनेश कुमार सहनी, लालगंज इसके खिलाफ भी 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
शंकर कुमार पिता- ढोढ़ा सहनी, लालगंज यह भी पहले से दर्ज आपराधिक मामलों में आरोपी है।
आगे की कार्रवाई----
गयाजी पुलिस के अनुसार, इस कांड में शामिल अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी, लूट की राशि और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। विशेष टीम में रामपुर थानाध्यक्ष और गया तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
.jpg)
Post a Comment