⚡ ब्रेकिंग News

बकरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की गई बैठक आखिर किस थाना में आइए जानते हैं ख़बर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना परिसर में शनिवार को ईद उल जोहा अर्थात बकरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई, जहां प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने बैठक की अध्यक्षता की। वहीं बैठक में उपस्थित हिन्दू व इस्लाम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से जिस प्रकार कोई भी पर्व या त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है, ठीक उसी प्रकार बकरीद का त्योहार भी मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई असमाजिक तत्व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो फौरन थाना को सूचना दें, ताकि ठीक समय पर उचित कार्यवाई की जा सके। साथ ही कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर प्रतिबंधित रहेगा। वहीं थाना प्रभारी अशफाक आलम ने कहा कि पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहेगी, जिससे कोई अप्रिय घटना न घट सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।


यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो चिन्हित कर शीघ्र ही कार्यवाई की जाएगी। वहीं प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने कहा कि चाहे हिन्दू का पर्व हो या इस्लाम समुदाय का त्योहार, अब तक कोई भी अनहोनी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार भी इस्लाम समुदाय के लोग शांतिपूर्ण वातावरण में अपना त्योहार मनाएं, यही अपेक्षा व उम्मीद है। बता दें कि प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े छः बजे व पतीला ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज अदा की जाएगी। मौके पर एसआई अरविंद सिंह, रौशन राम, रॉबिन उरांव, एएसआई संतोष यादव, मनोज राम, भाजपा नेता रामलला दुबे, शशि रंजन दुबे, विनोद प्रसाद, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, कांडी मुखिया विजय राम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, पतरिया पंचायत समिति सदस्य प्रिंस कुमार ठाकुर,  युवा समाज सेवी बाबू खान, युसूफ खलीफा, इमामुद्दीन खान, मुर्तुजा अंसारी, रशीद अंसारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...