मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद।आज दिनांक 23/05/2026 जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन में शनिवार को भाजपा द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह उप सचेतक जनक चमार, विधानपार्षद दिलीप कुमार सिंह, औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा, जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, पूर्व विधायक रणविजय शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पंचायत मंडल और जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन, चुनाव प्रबंधन, सरकार की योजनाओं और सोशल मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण अभियान के प्रथम सत्र में बिहार से करके पुर्व मंत्री सह उप सचेतक जनक चमार हमारे इतिहास और विकास विषय पर संबोधन किया। दुसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने व्यवहारिक सत्र पर जानकारी दी।
तीसरे सत्र में प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा ने देश के समक्ष चुनौतियां राजनीतिक और सामाजिक पर विचार रखें। जबकि चौथे सत्र बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने अपने सरकारों की गरीब कल्याण योजना एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
पांचवें सत्र में प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक मनोज शर्मा मीडिया विमर्श पर संबोधित किया। वहीं छ्ठे सत्र बिहार सरकार के खनन एवं कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कार्यपद्धति प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है और इससे नई सीख और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा का उद्देश्य देश प्रथम श्रेणी में रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रभावना और संगठनात्मक संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं का अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। प्रशिक्षण अभियान संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार समिति के सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, अशोक सिंह, पप्पू अग्रवाल, अनिल सिंह, जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह, वैभव विशाल उर्फ टैगोर,अमन कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अनिता सिंह, मुकेश कुमार सिंह, दीपक उपाध्याय, रंजीत कुशवाहा, सारिका शेखर, दीपक कुमार, जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह, सुमन अग्रवाल, अशोक पाण्डेय, सीमा गुप्ता,अंजु शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह,मितेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष कौशल कुमार पिंटू, कार्यालय मंत्री बिकेश सिंह, जिला प्रवक्ता उज्जवल सिंह, अश्विनी तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता, मुखिया जूलेखा खातून, विरेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गोल्डन कुमार मंडल के पदाधिकारी, मंडल के प्रभारी सैकड़ों कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित हुए थे।

Post a Comment