⚡ ब्रेकिंग News

खड़ी ट्रैक्टर में पिकअप वाहन के टक्कराने के बाद खुला भेद, ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को दबोचा उसके बाद क्या हुआ पढ़ें खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव-सुंडीपुर मुख्य पथ पर ग्राम जयनगरा में गौ तस्करों ने क्रुरता की तरह एक पिकअप वाहन में 17 मवेशियों से भरी वाहन को ग्रामीणों ने धर दबोच लिया। यह मामला तब सामने आया जब वाहन संख्या बीआर 01-जीके- 8579 पिकअप सड़क किनारे खड़ी जयनगरा निवासी शंकर प्रसाद मेहता के स्वराज ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।


जिसके बाद ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को घेर लिया। उसके बाद देखा कि इस वाहन में क्रुरता की तरह मवेशियों को मुंह ,पैर एवं अन्य भाग को एक दूसरे मवेशियों में बांध कर 17 मवेशियों को लोड किया गया है। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पिकअप वाहन के उप चालक को दबोच लिया। वहीं इसकी सूचना कांडी थाना प्रभारी मो0 , अशफाक आलम को दिया, और सुचना पाकर गस्ती दल में शामिल थाना एएसआई पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ जयनगरा पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी मवेशियों को खोल कर वाहन से नीचे उतारा। और उपचालक लाल मोहम्मद अंसारी को पुलिस के हवाले कर दिया।

इधर इस संबंध में पूछे जाने पर वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोलझीकी निवासी सह उपचालक लाल मोहम्मद अंसारी ने बताया कि नगर के पास से सभी मवेशी फिराज खां द्वारा नगर से लोड कर के भवनाथपुर , हरिहरपुर एवं कांडी थाना होते ला रहे हैं, जो बिहार के रोहतास जिला के बारुन जा रहा था। लाल मोहम्मद ने बताया कि हम पिकअप वाहन पर खलाशी हैं, और ड्राइवर का नाम सुरेंद्र सिंह है। नींद में होने के कारण पिकअप ट्रैक्टर में टकरा गई। इसके बाद ड्राइवर उतरकर साथ में चल रहे वाहन में सवार होकर भाग गया, और बताया कि मिस्त्री लेकर आ रहे हैं। उस वाहन में व्यापारी बिहार के औरंगाबाद जिला के पिपरा खांड़ निवासी जावेद कुरैशी, कोयंदी, कोल झिकी निवासी हफ्जुल अंसारी, शमशेर अंसारी, बिशुनपुरा के पतिहारी निवासी मुस्कान अंसारी एवं बरडीहा थाना क्षेत्र के बंजारी निवासी नवीर अंसारी दूसरे वहां से थे। उसने बताया कि हम अभी इस पिकअप वहान पर कुछ ही दिन से कम कर रहे हैं लेकिन इसी रास्ते से मवेशी से लगा पिकअप निरंतर जाता है।

वहीं एएसआई पिंटू कुमार के द्वारा सभी मवेशियों को मुखिया एवं उप मुखिया के सुपुर्द करते हुए, उपचालक एवं पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गए।

 इधर खरौंधा पंचायत के उप मुखिया रवि रंजन मेहता ने बताया कि मवेशी तस्कर 17 मवेशियों को बहुत ही क्रुरता पूर्वक पिकअप में भर कर ले जा रहे थे, और खड़ी ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया, आक्रोशित होकर घेर लिए। वहीं सभी मवेशी ग्रामीणों के बीच वितरण कर दिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि सभी मवेशियों को मुखिया एवं उप मुखिया को जिमा दे दिया गया था। और पिकअप वाहन को जप्त करते हुए थाना कांड संख्या 49/26 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज किया गया है। और पिकअप वाहन के उपचालक हिरासत में है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...