गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में बुधवार को ऑल इंडियन केमिस्ट्स के आह्वान पर दवा दुकानदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रखंड संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद दुबे के नेतृत्व में दवा व्यवसायियों ने बैनर और पोस्टर के साथ अपनी आवाज बुलंद की तथा एक दिन के लिए अपनी-अपनी दवा दुकानों को बंद रखा। परिणाम स्वरूप दवा लेने के लिए ग्राहक दुकान के चक्कर लगाते हुए देखे गए.
दवा दुकानदारों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट्स कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट को बंद करने तथा नकली दवाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़े कॉरपोरेट संस्थानों की मनमानी से छोटे दवा व्यवसायियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। साथ ही नकली दवाओं के कारोबार से आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
इस विरोध कार्यक्रम में सच्चिदानंद दुबे, राम लखन प्रसाद, रत्नेश कुमार, डॉ. एम. हुसैन, राजेश्वर मेहता, मोहम्मद वसीम, ओम प्रकाश, विश्वनाथ प्रसाद, प्रयाग मेहता, सुशील कुमार, नंदू मेहता, मुन्ना खलीफा एवं विप्लोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में दवा दुकानदार शामिल रहे।
दवा दुकानदारों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की है।


Post a Comment