गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में बुधवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया।बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता के अध्यक्षता में आयोजित इस गुरु गोष्ठी में शिक्षको को कई दिशा निर्देश दिए गए।बीपीओ ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों का ई विद्यावाहनी के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति बनाना अनिवार्य है अगर किसी विद्यालय से ऑनलाइन उपस्थिति नही बनता है तो सीधी करवाई की जाएगी।साथ हीं ई कल्याण पोर्टल पर नव नामांकित बच्चों का डाटा एंट्री करने का निर्देश दिए गए।चिन्हित बच्चों का एम बी यू में डाटा सुधार करने का , जे गुरुजी एप पर स्प्लिट सिलेबस पूरा करने , इको क्लब के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदकर रखने का भी निर्देश दिए गए।
महत्वाकांक्षी योजना पीएम पोषण में बच्चों का शत प्रतिशत आच्छादन पूरा करने का सख्त निर्देश विद्यालय प्रभारी को दिए गए बीपीओ ने कहा कि विद्यालय भ्रमण के तहत प्रायः यह देखने को मिलता है कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति काफी कम है और उनकी उपस्थिति काफी बढ़ा कर बनाया गया है ।यह नही चलेगा।वैसे शिक्षक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।मासिक रेल टेस्ट को ऑनलाइन करने ,स्कूल के पोषक क्षेत्र में 15 वर्ष से ऊपर के असाक्षर व्यक्ति की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए। विद्यालय में नामांकित बच्चों का अपार आईडी बनाने ,सत्र 2026 -27 के लिए सामान्य कोटि के वर्ग आठ में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने , साथ हीं वर्गावार कोटिवार छात्र संख्या देने ,सभी शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन लेशन प्लान बनाने का भी निर्देश दिए गए।मेनू के अनुसार एमडीएम का संचालन करने का सख्त आदेश दिया गया । विद्यालय के जर्जर भवन को समिति का बैठक कर हटाने की बात कही गयी।बैठक में बीआरपी जय प्रकाश लाल ,सुनील कुमार ,लेखापाल रौशन कुमार तिर्की ,सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे ,अरुण कुमार ,मनोहर चौबे ,एमआईएस प्रभारी मनीष कुमार मेहता , आदेशपाल दिनेश कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।


Post a Comment