⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप प्रखंड कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन आखिर क्यों आइए जानते हैं ख़बर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:-  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कांडी मंडल एवं हरिहरपुर मंडल  के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कांडी प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर और नारेबाजी के साथ हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।


धरना कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है तथा राज्य सरकार पूरी तरह किसान विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।

प्रदर्शन के उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र कांडी बीडीओ राकेश सहाय को सौंपा। मांग पत्र में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

भाजपा द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में किसानों के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने, धान की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान कराने, बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग शामिल थी। इसके अलावा किसानों को समय पर सब्सिडी पर खाद, बीज एवं कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को वर्तमान हेमंत सरकार ने बंद कर दिया है, जिसे पुनः चालू किया जाना चाहिए। साथ ही दो लाख रुपये तक की ऋण माफी योजना में आ रही पेचीदगियों को दूर कर वंचित किसानों को लाभ देने की मांग भी उठाई गई।

धरना के दौरान नेताओं ने कहा कि राज्य में खेती आज भी मानसून पर निर्भर है, इसलिए सरकार को समुचित सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी देने, कोल्ड स्टोरेज एवं प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना, फसल बीमा एवं पशुधन बीमा योजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर करने की भी मांग की गई।

इसके अतिरिक्त किसानों को निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने तथा घरेलू उपयोग के लिए 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग भी मांग पत्र में शामिल रही।

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में गढ़वा युवा मोर्चा अध्यक्ष रामाशीष तिवारी, हरिहरपुर मंडल प्रभारी रामलाला दुबे, कांडी प्रभारी विनोद बिहारी दुबे, प्रखंड अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, हरिहरपुर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह दयाशंकर सिंह सुग्रीव राम, सुरेंद्र पासवान, राजेश कुमार पासवान, लालू साहब, राजेश्वर प्रसाद, विजय कुमार पासवान, दिलीप कुमार शुक्ला, निर्मल विश्वकर्मा, राम लखन प्रसाद, श्रीकांत पांडे, राम लाल दुबे, लखन चंद्रवंशी, विनोद प्रसाद, रामजन्म प्रसाद, संतोष सिंह, अंजू देवी, विजय पांडे एवं राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...