⚡ ब्रेकिंग News

सैय्यद असगर इमाम , सैय्यद सागील इमाम तथा इंटरनेशनल शायर मुबारक हुसैन होंगे शामिल आखिर कहां आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित अराकीने दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा इस्लामिया कमिटी के तत्वावधान में शनिवार की रात 8:00 बजे से जलसा-ए सैय्यदना जश्ने दस्तारे बन्दी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कांडी मदरसा परिसर में किया जा रहा है, जिसमें देश के मशहूर उलेमा, शायर और मशाएख शरीक होंगे।

कार्यक्रम में तकरीर के लिए सैय्यद असगर इमाम, सैय्यद सागील इमाम तथा इंटरनेशनल शायर मुबारक हुसैन शामिल होंगे। वहीं नकीबे आज़म हिन्दुस्तान लाल मोहम्मद हसन फैफी सहित अन्य मेहमान भी कार्यक्रम में तशरीफ ला रहे हैं।

इस अवसर पर मदरसा कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्र के तमाम मुस्लिम परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मजहब के बारे में जानने और समझने की अपील की है।

कार्यक्रम की तैयारी में मदरसा कमिटी के सदर नसीम खान, सेक्रेटरी शाहिद हुसैन, खजांची इकबाल खलीफा, मस्जिद कमिटी के सदर खुर्शीद आलम, सेक्रेटरी अमजद हुसैन खजांची पालें खान,और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...