⚡ ब्रेकिंग News

आपसी विवाद में चाकू से गोदकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 12 घंटों के अन्दर किया गिरफ्तार।

 




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 27/05/2026 जिले के रफीगंज थानाक्षेत्र में एक युवक को आपसी विवाद में चाकू से गोदकर हत्या कर दिया गया। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, और तत्परता दिखाते हुए बारह घंटे के अंदर वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के निशानदेही पर वारदात में शामिल चाकू भी बरामद किया गया है। रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार को सूचना मिली थी न्यू एरिया राजा बाजार में दो व्यक्तियों को आपसी विवाद हो गया है।यह विवाद हद तक पहुंच गया कि चाकू चलाकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया, और इलाज के दरम्यान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद फैज और पिता सादिक , गांव अब्दुलपुर, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद के रूप में पहचान किया गया है। घटना को गंभीरता देखते हुए एफ एस एल के टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन कर अभियुक्त के खिलाफ सबूत जूटाया जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए टीम को गठित कर दिया। पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गांव हाजीपुर, थाना रफीगंज से विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। और पुछ ताछ में अपना जूर्म कबूल किया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सुफियान, पिता मोहम्मद मंसूर, गांव हाजीपुर, थाना रफीगंज जिला औरंगाबाद अगले कारवाई के न्यायालय भेजा जा रहा है।

इधर मृतक मोहम्मद फैज को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। आरोपी के खिलाफ रफीगंज थाना में मृतक मोहम्मद फैज के परिवार ने आवेदन दिया। थानाध्यक्ष ने आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं में थाना कांड संख्या 204/26 दर्ज किया गया और आगे की कारवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...