⚡ ब्रेकिंग News

​बकरीद को लेकर गया में सुरक्षा सख्त, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात।






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-आगामी बकरीद ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए गया पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिले के सभी संवेदनशील और प्रमुख स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान अमन-चैन कायम रहे। ​चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल और दंडाधिकारी तैनात.

​पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारियों (Magistrates) और गश्ती दलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही, सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

​अफवाहों से बचें, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना---

​गया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस पवित्र पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के वातावरण में मनाएं। पुलिस ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है, कि ​किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। ​यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व नजर आए, तो उसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।


​गया पुलिस का संदेश:--

कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है। शांति भंग करने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...