संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी जिले के गुरूआ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दिनांक 27/05/2026 की संध्या करीब 07:00 बजे हथियारबंद अपराधियों ने एक जेवर दुकानदार को गोली मारकर जेवर और नगद रुपये लूट लिए। इस दुस्साहसिक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।अस्पताल पहुंचे आलाधिकारी घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गयाजी और नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार (City SP) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी टीम ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। अधिकारी तत्काल ए0एन0एम0सी0एच0 (ANMMCH) अस्पताल, गया पहुंचे, जहां उन्होंने घायल दुकानदार की स्थिति की जानकारी ली और घटना से जुड़े अहम तथ्यों का जायजा लिया।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी:---
मामले के त्वरित उद्भेदन और घटना में संलिप्त अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस की तकनीकी टीम और स्थानीय पुलिस अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी अभियान चला रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को दबोच लिया जाएगा।

Post a Comment