संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 के पश्चिमी छोर (ROB के नीचे) से घेराबंदी कर छः शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के छः कीमती टचस्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
रेल पुलिस अधीक्षक (SRP) पटना, अनंत कुमार राय के निर्देशन और सभी रेल पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा था। संदिग्ध हालत में भागते हुए दबोचे गए आरोपी घटना बुधवार (27/5/2026) की रात करीब 08:02 बजे की है। पुलिस टीम जब प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर पर पहुंची, तो वहां एक साथ बैठे छः युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। नए कानूनी नियमों के तहत 'ई-साक्ष्य' (E-Evidence) का पालन करते हुए पूरी कार्रवाई की बाकायदा वीडियोग्राफी (SID-2683483172545011) कराई गई। स्वतंत्र गवाहों के लिए यात्रियों से अनुरोध किया गया, लेकिन अदालती झंझटों से बचने के लिए कोई आगे नहीं आया। इसके बाद आरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी ली गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची।--
मो० शाहिल 19 वर्ष पिता- मो० शाहीद, निवासी- ईशापुर (पानी टंकी के पास फुलवारीशरीफ, पटना। मो० दिलशाद 19 वर्ष पिता- मो० इकबाल, निवासी- नयाटोला (फिरोज का मकान), फुलवारीशरीफ, पटना।
मो० अमजद (34 वर्ष): पिता- मो० सुलेमान, निवासी- दरगाह रोड (खजुरबन्ना), सुल्तानगंज, पटना।
सीताराम कुमार उर्फ मितरंजन उर्फ लक्की (22 वर्ष): पिता- धर्मराज यादव, निवासी- पाली सिगोड़ी, सिगोड़ी, पटना।
शंकर कुमार (25 वर्ष): पिता- बिनोद कुमार, निवासी- भोजपुर बेलदरिया, गिरियक, जिला- नालंदा। शाहील कुमार (19 वर्ष): पिता- मन्तु प्रसाद गुप्ता, निवासी- दानापुर पंचवटीनगर, वार्ड-49, दानापुर, पटना।
बरामद सामान।--
आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों (Oppo, Vivo, Itel) के कुल 06 एंड्रॉयड टचस्क्रीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं और ये सभी मोबाइल उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से चुराए थे।
दर्ज हुआ मामला, टीम को मिली सराहना:-
इस मामले में रेल थाना पटना जंक्शन में कांड सं०-300/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2), 317(4) और 112(2) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सफल कार्रवाई करने वाली टीम:-
इस गिरोह को दबोचने वाली टीम में रेल थानाध्यक्ष (पटना जं०) पु०नि० राजेश कुमार सिन्हा, स०अ०नि० बिरजू कुमार, सिपाही चन्दन कुमार, बिरु कुमार, अंकेश कुमार, कमलेश कुमार, विकास कुमार, रितेश कुमार सहित आरपीएफ के उप-निरीक्षक (SI) अभय कुमार और प्रधान आरक्षी (HC) धनन्जय कुमार शामिल थे।

Post a Comment