⚡ ब्रेकिंग News

भृगु साव की 45 वर्षीय पत्नी सोनमती देवी की वज्रपात से हुई मौत।

 


 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:-  गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के गाड़ाखुर्द गाँव के टोला बनकट निवासी भृगु साव की 45 वर्षीय पत्नी सोनमती देवी की मौत बज्रपात से हो गयी।घटना शुक्रवार सुबह सवा पाँच बजे की है।सोनमती की मौत घटना स्थल पर हीं हो गयी थी।घटना की सूचना पाकर मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिए।परिजनों ने बताया कि मृतिका घर के पास में बंधी हुई बकरी को खूंटे से खोलकर घर के अंदर बांधने के लिए बकरी खोलने गयी थी उसी दौरान वह बज्रपात की चपेट में आ गयी।वर्तमान में मृतिका के पति व दो बच्चे देश के विभिन्न जगहों पर मजदूरी करने गए हुए हैं।पति भृगु साव कर्नाटक में और दो पुत्र राजस्थान में हैं।जबकि एक छोटा पुत्र घर पर है।दोनों पुत्र के राजस्थान से कल तक आने की संभावना है जबकि पति अंतिम संस्कार में नही पहुंच सकते हैं।पुत्र के आने के बाद हीं मृतिका का दाह संस्कार होगा। घर मे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।टोला में शोक का लहर व्याप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...