*गढ़वा* : राष्ट्रीय जनता दल को कांडी प्रखण्ड में बड़ा झटका लगा है। राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद चंद्रवंशी ने गुरुवार को पार्टी को अलविदा कहकर झारखंड युवा विकास पार्टी का दामन थाम लिया।
*विधायक की कार्यशैली से नाराजगी*
विनोद चंद्रवंशी ने राजद छोड़ने की वजह बताते हुए कहा की विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक नरेश प्रसाद सिंह की कार्यशैली से मैं नाराज हूं। जब कार्यकर्ता और समर्थक ही संतुष्ट नहीं हैं तो जनता कैसे संतुष्ट होगी? विश्रामपुर में बदलाव इसलिए किया गया था ताकि क्षेत्र विकास की ओर बढ़े, लेकिन अफसोस कि ऐसा नहीं हो रहा है।
*पार्टी को तेज गति देने का संकल्प*
झारखंड युवा विकास पार्टी में शामिल होने के बाद चंद्रवंशी ने कहा कि वे पार्टी की रफ्तार तेज करेंगे और पार्टी सुप्रीमो सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे का हाथ मजबूत करेंगे।
*माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत*
इस मौके पर रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने विनोद चंद्रवंशी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया और पार्टी में भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा की मुझे पूरी उम्मीद है कि विनोद चंद्रवंशी पार्टी की हर कसौटी पर खरा उतरेंगे।
*मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी*
सूत्रों के मुताबिक, विनोद चंद्रवंशी को जल्द ही कांडी प्रखंड में पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। क्षेत्र के कई लोगों ने भी इसकी संभावना जताई है।
*शुभचिंतकों ने दी बधाई*
चंद्रवंशी के पार्टी बदलने की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, कांडी मुखिया विजय राम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार राम, जेपी सोनी, साकेत सोनी, पंकज सिंह, मनीष सोनी, संतोष गुप्ता सहित दर्जनों लोगों का नाम शामिल है।
प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय ने कहा की हमें आशा है कि विनोद चंद्रवंशी झारखंड युवा विकास पार्टी के लिए तन-मन-धन से ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

Post a Comment