मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 29/05/2026 जिले के उपहारा थाना क्षेत्र के उपहारा गांव में कलियुगी पिता राजेंद्र चौधरी ने अपने ही पुत्र खेसरिया कुमार को लाठी डंडे से पिटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, और उसके बाद घायल अवस्था में पैर हाथ बांधकर घर के बगल में बालू के रेत पर छोड़ दिया, जिसके कारण किशोर किशोर खेसरिया कुमार को मृत्यु हो गई।अरवल जिला क्षेत्र में स्कार्पियो एवं बाइक के सहायता से पिता ने अपने ही तेरह वर्षीय पुत्र को लाठी से पिटकर तपती धूप में पैर हाथ बांधकर बालू पर छोड़ दिया और मरने के बाद नदी में दफ़नाया। औरंगाबाद सीमा से सात किलोमीटर अंदर अरवल जिला बंशी थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी के बालू में दफ़नाया। इधर उपहारा थानाध्यक्ष आकाश कुमार को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के उपहारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को मृत्यु हो गई है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने मामले की तहकीकात करने में लगे तो ग्रामीण के सहयोग से पता चला कि मृतक के पिता राजेंद्र चौधरी ने अपने ही पुत्र को लाठी डंडे से पिटकर तपती धूप में बालू पर पैर हाथ बांधकर फेंक दिया जिसके चलते किशोर को मृत्यु हुआ है। इस घटना के गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष को पता चला कि सौतेली मां मंजू देवी से कुछ बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मां ने मृतक के पिता राजेंद्र चौधरी से शिकायत किया, उसके बाद राजेंद्र चौधरी ने इस घटना को अंजाम दिया। पिता राजेंद्र चौधरी और सौतेली मां मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया, और थाना के चौकीदार के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
स्थिति को गंभीरता समझते हुए दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने मौके पर एफ एस एल टीम को घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन किया गया। मृतक के बहन ने थानाध्यक्ष को बताया कि मां मंजू देवी और पिता राजेंद्र चौधरी ने मेरे भाई को मार पीट पहले भी करते थे और पिता राजेंद्र चौधरी ने भाई खेसरिया कुमार को लाठी डंडे से पिटकर गंभीर रूप से घायल किया, और पैर हाथ बांधकर तपती धूप में बालू पर छोड़ दिया जिससे मृत्यु हो गई। प्रशासन ने जहां शव को दफनाया गया था वह स्थल अरवल जिला के बंशी थाना क्षेत्र पड़ता है, इसके चलते अरवल प्रशासन से संपर्क कर दंडाधिकारी के समक्ष शव को पुनपुन नदी के बालू के रेत से निकाला गया।शव को कागजी प्रक्रिया पुरा करते पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। उधर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।


Post a Comment