संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी 30/5/2026 आज शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे स्थानीय होटल विष्णु विहार में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में बाल श्रम उन्मूलन और विमुक्त बच्चों के पुनर्वास से जुड़े विभिन्न गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुनर्वास और गैर सरकारी संस्थाओं की भूमिका पर जोर बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में गया जिले में विमुक्त कराए गए बाल श्रमिकों की स्थिति और उनके पुनर्वास के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। माननीय उपाध्यक्ष महोदय ने बाल श्रम को समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप बताते हुए कहा। बाल श्रम से विमुक्त कराए गए बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन के क्षेत्र में गैर सरकारी संस्थाओं (NGOs) की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उपाध्यक्ष ने जिले में सक्रिय संस्थाओं जैसे सेंटर डायरेक्ट, प्रयास और प्रथम को और अधिक तन्मयता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का कड़ा निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने बाल गृहों में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, और कौशल विकास (स्कील डेवलपमेंट ) कार्यक्रमों की प्रगति का भी जायजा लिया।
सूक्ष्म योजना से मिलेंगे बड़े परिणाम धावा दल और जागरूकता पर फोकस---
माननीय उपाध्यक्ष ने रेखांकित किया कि बाल श्रम गरीबी और सामाजिक अपराध के दुष्चक्र को बढ़ावा देता है, जिसे तोड़ना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में भविष्य की कार्ययोजना को लेकर निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय और सुझाव दिए गए.
बाल श्रम मुक्त पंचायत प्रयोग के तौर पर शुरुआत में प्रत्येक प्रखंड की दो पंचायतों को पूरी तरह 'बाल श्रम विमुक्त' घोषित करने का सुझाव दिया गया।
निरंतर छापेमारी बाल श्रम की समस्या के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न प्रखंडों में धावा दल का संचालन निरंतर और प्रभावी रूप से करने का निर्देश दिया गया।
माइक्रो प्लानिंग उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि "सूक्ष्म योजना पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करके ही हम इस क्षेत्र में बड़े और दूरगामी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। व्यापक जागरूकता अभियान समाज में जागरूकता फैलाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों और हितधारकों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की कार्यवाही समाप्त की गई।

Post a Comment