⚡ ब्रेकिंग News

क्या न्याय पाने के लिए स्वर्ग में जाना पड़ेगा सावित्री देवी और जोखन प्रसाद को?

 



संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.


कलवारी, बस्ती - एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा गरीबों, मजलूमों और निर्बलों के जमीन पर दबंगों के द्वारा किए गए जमीन पर अवैध कब्जे को हटवाकर उनका हक का जमीन उन्हें देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया जा रहा हैं। इतना ही नहीं गरीबों के जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले दबंगों के ऊपर जबरदस्त कार्यवाही कर पूरे प्रदेश में एक मिशाल पेश किया गया की जिससे किसी गरीब के जमीन पर दबंगई के बल पर कोई भी व्यक्ति कभी भी कब्जा न कर सके ।


लेकिन बस्ती जिले में एक मामला ऐसा भी है जिसमें पीड़ित परिवार को प्रशासन के द्वारा न्याय मिलने की आस पूरी तरह समाप्त होता दिखाई दे रहा है। और न्याय पाने के लिए जब पीड़ित को अब प्रशासन के पास ना जाकर लगता है। स्वर्ग में ही जाना पड़ेगा क्योंकि प्रशासन से न्याय मिलने की उम्मीद पूरा परिवार छोड़ चुका है। जिनके पास स्वर्ग जाने के अलावा और कोई रास्ता सूझ नहीं रहा है। अब देखने में दिलचस्प किया होगा कि प्रशासन से न्याय मिल पाता है। की हकीकत में पीड़ित परिवार को स्वर्ग में पड़ेगा जिसका प्रशासन को बेसब्री से इंतजार है।


पूरा मामला कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णो पुर गांव निवासी 69 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी जोखन प्रसाद जो की एक बुजुर्ग महिला की है। जिसकी मकान को एक दबंग परिवार ज्योति पत्नी ओमप्रकाश के द्वारा पिछले 8 वर्षों से अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसको खाली करवाने में पीड़ित परिवार का पसीना छूट गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगायत सभी प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कर चुका है। लेकिन प्रशासन के द्वारा अभी तक उस पीड़ित परिवार के मकान को दबंगों के कब्जे से खाली नहीं कराया जा सका है। जब भी मामला कलवारी थाने पर पीड़ित लेकर जाता है। तो पुलिस कहती है मामला राजस्व विभाग का जबकि हकीकत यह है । की राजस्व विभाग के द्वारा पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में पांच बार मकान को खाली करवाया जा चुका है। जैसे ही प्रशासन वहां से जाता है । फिर दबंग के द्वारा दबंगई के बल पर उस जमीन पर तुरंत कब्जा कर लिया जाता है  और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मकान से उसको भगा दिया जाता हैं। आज भी पीड़ित परिवार को अपना मकान रहने के लिए नहीं मिल पा रहा है और ना ही पीड़ित परिवार को प्रशासन के द्वारा न्याय दिलाया जा सका है । आज भी पीड़ित परिवार अपना मकान छोड़कर दूसरे के मकान में खानाबदोश जिंदगी जीने के लिए मजबूर है।


पीड़िता सावित्री देवी ने 16/5/2026 को मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर दबंग के चंगुल से अपना मकान खाली करवाने के लिए न्याय के गुहार लगाई है । और आगे लिखा लिखे थे कि अगर जल्द से जल्द नया नहीं मिलेगा तो मैं सरजू नदी में जल समाधि ले लूंगी जिसकी जिम्मेदार स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन की होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...