⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चूरगए मोबाइल व पर्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल थाना (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत एक शातिर चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से चोरी का एक एंड्रॉयड मोबाइल, नगद रुपए और एक यात्री का महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स बरामद किया गया है। ​संदेह के आधार पर पकड़ा गया आरोपी मिली जानकारी के अनुसार, 

दिनांक 28/5/2026 को आरपीएफ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, सीआईबी और सीडीपीएस गया तथा रेल थाने की संयुक्त टीम प्लेटफार्म संख्या 02 पर गश्त और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान हावड़ा छोर पर स्टॉल संख्या 10 के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख वह भागने और छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे गश्ती दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया,​तलाशी में बरामद हुआ चोरी का सामान। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान मो० सोनू (उम्र 27 वर्ष), पिता- अब्दुल मनान, निवासी- बहेरा, थाना- गुरारू, जिला- गया (बिहार) के रूप में हुई। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद एक नीले रंग के प्लास्टिक के थैले से मोटोरोला कंपनी का एक स्लेटी रंग का लॉक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा, एक लाल रंग का जेंट्स पर्स भी मिला, जिसमें हरिशंकर कुमार (निवासी: मोकमा, पटना) के नाम का वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, दस्तावेज़ ओमिटेड, दो एसबीआई और एक पीएनबी का डेबिट कार्ड सहित 750 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी ने स्वीकार किया कि यह सामान उसने किसी यात्री से चुराया था।​विधिक कार्रवाई और मामला दर्ज बरामद किए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 16,000 रुपये बताई जा रही है। मौके पर ही पुलिस टीम द्वारा विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई। इस संबंध में सहायक उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला की लिखित शिकायत के आधार पर राजकीय रेल थाना (जीआरपी) गया में मुकदमा अपराध संख्या 145/26, दिनांक 28/05/26 के तहत धारा 317(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में आरपीएफ, सीआईबी, सीडीपीएस और जीआरपी के कई जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...