संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :- दिनांक-30/05/2026 को म्यांमार के राष्ट्रपति माननीय H.E.U Min Aung Hlaing का बोधगया परिभ्रमण के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु यातायात नियंत्रण से संबंधित ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जो निम्न प्रकार है:-
ट्रैफिक व्यवस्था दिनांक-30/05/2026 को 08:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक।
01. 05 नम्बर गेट= हवाई अड्डा= टेकुनाफार्म= दोमुहान= नोड नं0-01 =महाबोधि मंदिर= पचहट्टी= बकरौर= सुजाता टेम्पल= मतंगव्यापी तक आने-जाने वाली सभी प्रकार के वाहन का परिचालन उक्त अवधि में पूर्णतः वर्जित रहेगा। (अपातकालीन सेवाओं को छोड़कर)
02. नोड नं0-01= वेलकम होटल =महाबोधी मेडिटेशन सेंटर तक आने-जाने वाली सभी प्रकार के वाहन का परिचालन उक्त अवधि में पूर्णत वर्जित रहेगा। (अपातकालीन सेवाओं को छोड़कर)
वैकल्पिक मार्ग:-
बोधगया से गया के बीच वैकल्पिक मार्ग :-
शेरघाटी= चेरकी= गुलेरियाचक =सिकरिया मोड़ रूट से यातायात सुचारू रूप से संचालित रहेगा।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 30 मई को इस वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग (चेरकी-सिकरिया मोड़ रूट) का ही इस्तेमाल करें।

Post a Comment