⚡ ब्रेकिंग News

कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दी महत्वपूर्ण जानकारी-देखे विस्तार से.

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शनिवार को कांडी पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया‌। कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मुखर होने की प्रेरणा दी‌‌। शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी, उन्होंने बताया कि अनजाने फोन कॉल या सोशल मीडिया के झांसे में ना आए  और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते पुलिस उस पर कार्रवाई कर सके बाल विवाह मध् निषेध और डायन बिसाही ही जैसी कुप्रथाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि समाज को इन कुरीतियों से मुक्त करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और परिजनों को भी इसकी लिए प्रेरित करने के शपथ दिलाई है। थाना प्रभारी अशफाक आलम ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है बस जरूरत है अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की इस पहल से विद्यालय प्रबंधन समिति स्थानीय प्रबुद्धजनों में काफी उनकी सराहना हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...