⚡ ब्रेकिंग News

कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, बाल बाल बच्चे सवार .

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर - मझिआंव मुख्य पथ पर भंडरिया गांव में भीम बराज मोड के पास टाटा कंपनी की कार JH01GP. 1375 कर अनियंत्रित होकर बांयी नहर में पलट गई। कार दुर्घटना में कार सवार दो लोग बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार कार पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कादल गांव से मोरबे की ओर तेज गति से जा रही थी,उसी दौरान कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, और भीमबराज मोड़ के समीप कार संभाल नहीं पाया और पुल से टकराते हुए नहर में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए,और कार सवार दोनों लोगों को बाहर निकाले गए,जो बिल्कुल सुरक्षित थे। लोगों ने बताया कि कर का हेयर बैक खुलने के कारण सभी लोग बाल बाल बच गए। जबकि कर लगभग 10 फीट गहरी नहर में चली गई थी। वहीं दुर्घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस को पहुंचने से पहले ही कार मालिक मोरबे निवासी प्रदीप यादव का जेसीबी मंगा कार उठवाया, और कार को जैसी तैसी अवस्था में लेकर चला गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कादल कुर्मी निवासी लक्ष्मी मेहता का बताया गया। लोगों ने बताया कि कार बिल्कुल नई है जिसे मंगलवार के दिन ही पूजा पाठ किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...