⚡ ब्रेकिंग News

गुन्नु ट्रंक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड प्लास्टिक दुकान एवं जेनरल स्टोर का जिला पार्षद प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


गुन्नु ट्रंक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड प्लास्टिक दुकान एवं जेनरल स्टोर का जिला पार्षद प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारंभ।



 एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक मेन रोड के पास एक नए प्रतिष्ठान “गुन्नु ट्रक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड प्लास्टिक दुकान एवं जेनरल स्टोर” का पूजारी राजेश कुमार मिश्रा के द्वारा विधि-विधान से पूजा पाठ करने के बाद  जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार व पतरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान दोनों के द्वारा संयुक्त रूप फीता काटकर  शुभारंभ किया गया।

दुकान के प्रोपराइटर अरुण कुमार ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर बक्सा, ट्रंक ,टेबल, कुर्सी, गोदरेज, अलमारी, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, डाइनिंग टेबल, ड्रेसिंग टेबल, मिक्सी, पंखा, टी-टेबल, सोफा, दीवान, पलंग सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और जेनरल सामान उपलब्ध हैं।


उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उचित कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले सामान उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि एक बार जो ग्राहक उनकी दुकान से सामान खरीदेगा, वह बार-बार हमारे दुकान में समान खरीदने के लिए आयेगा, क्योंकि यहां सस्ते दाम में अच्छी क्वालिटी और भरोसेमंद उत्पाद मिलते हैं।

अरुण कुमार ने लोगों से अपील की कि वे एक बार उनकी दुकान पर जरूर आएं और उन्हें सेवा करने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि वे गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करेंगे और ग्राहकों की संतुष्टि ही उनकी प्राथमिकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...