⚡ ब्रेकिंग News

बीईईओ ने कहा कि आप सभी समय के पाबंद में रहें, अगर अगली बार ऐसा हुआ तो वेतन कर दिया जाएगा बंद।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में किया गया मासिक बैठक।आप शिक्षक हैं , समय की महत्ता को समझें।उक्त बातें बीईईओ विजय कुमार पाण्डेय मासिक गुरुगोष्ठी में विलम्ब से आने वाले शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कह रहे थे।बीईईओ ने  शिक्षकों से कहा कि आप सभी समय का पाबंद में रहें अगर अगली बार यही स्थिति रही तो वेतन बन्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों व छात्रों का ऑनलाइन उपस्थिति व एमडीएम का ऑनलाइन मैसेज प्रतिदिन करने का सख्त निर्देश  दिया गया।मेनू के अनुसार एमडीएम का नियमित संचालन करने , बच्चों को खिला दीजिए व थोड़ा पढा दीजिए यह सभी शिक्षकों का पहली ड्यूटी है। हमारे स्कूलों में गरीब के बच्चे पढ़ने आते हैं उन्हें पढ़ाने में कोताही नही करें ।उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप किसी से नही डरिये ऊपर वाले भगवान से डरिये वह कभी माफ़ नही करेगा। बीईईओ ने शिक्षकों से कहा कि किसी भी बच्चा का दो अलग अलग विद्यालय निजी व सरकारी विद्यालय में नामांकन नही होना चाहिए अगर ऐसा है तो वैसे बच्चा का नाम काटकर हटा दें ।विद्यालय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।लेशन प्लान व शैक्षणिक रूटीन बनाने का सख्त निर्देश शिक्षको को दिए गए। विद्यालय स्तर पर  15  से 30 अप्रैल तक रुआर कार्यक्रम के तहत विशेष नामांकन अभियान चलाए जाएंगे जबकि प्रखण्ड स्तर पर 13 अप्रैल को रुआर का विशेष कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे। बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने शिक्षकों से कहा कि बीआरसी से पुस्तक व बैग का उठाव कर उसका वितरण करना सुनिश्चित करें।इको क्लब के तहत प्राप्त राशि से सभी स्कूलों में पौधा लगाने व उसका संरक्षण करने का निर्देश दिया गया । सभी बच्चों का आधार अपडेट करते हुए बैंक खाता खोलने का निर्देश दिए गया।इको क्लब व बाल संसद का पुनर्गठन करने का भी निर्देश दिए गए। प्रयास कार्यक्रम को सख्ती से लागू करते हुए विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने का भी निर्देश दिए गए।टीएलएम का उपयोग करते हुए    वर्ग कक्ष को प्रिंट रिच बनाने का निर्देश शिक्षकों को दिए गए।

मौके पर लेखापाल रौशन कुमार तिर्की ,बीआरपी सुनील कुमार , सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे ,अरुण कुमार ,प्रभु राम ,मनोहर कुमार चौबे  सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...