⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया।






सासाराम :-भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेताओं ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। सभी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1980 में स्थापित भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और अपनी रणनीति के बल पर देश के अधिकांश राज्यों में शासन कर रही है। नेताओं ने लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया।

कार्यक्रम में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की गई और उन्हें देश-विदेश में लोकप्रिय नेता बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा आज देश के लगभग 70 प्रतिशत राज्यों में अपनी सरकार या मजबूत उपस्थिति रखती है।

कार्यक्रम का समापन देश और संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...