⚡ ब्रेकिंग News

37 साल सरहद पर डटे रहे वीर सपूत, मेजर का वतन वापसी पर हुआ भव्य स्वागत।


37 साल सरहद पर डटे रहे वीर सपूत, मेजर का वतन वापसी पर हुआ भव्य स्वागत।



महराजगंज:-घुघली थाना अंतर्गत ग्राम सभा सिरसिया निवासी देश की सेवा में 37 वर्षों तक सरहद पर तैनात रहकर अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले वीर सपूत मेजर कृष्ण सिंह के अपने वतन लौटने पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जैसे ही मेजर कृष्ण सिंह अपने गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस खास मौके पर सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब उनके छोटे भाई श्रवण सिंह ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। दोनों भाइयों की इस मिलन की तस्वीर ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। वर्षों बाद घर लौटे मेजर कृष्ण सिंह का परिवार भी खुशी से झूम उठा।

ग्रामीणों ने मेजर कृष्ण सिंह को गांव का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके इस योगदान पर पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। स्वागत समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया और मेजर कृष्ण सिंह को सम्मानित किया।

मेजर कृष्ण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि देश सेवा उनके लिए सर्वोपरि रही है और उन्हें गर्व है कि उन्हें मातृभूमि की रक्षा करने का अवसर मिला। उन्होंने युवाओं से भी देशभक्ति और अनुशासन का पालन करने का संदेश दिया।

गांव में जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस ऐतिहासिक स्वागत ने पूरे इलाके में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया।

        प्रभारी महराजगंज 

            कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...