संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :- गयाजी मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आगामी 28-29 अप्रैल को आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी "CHEMVOLVE 2026" की आधिकारिक शुरुआत सोमवार को हो गई। कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने अपने कक्ष में कार्यक्रम के ब्रोशर का विमोचन किया।
ANRF, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस संगोष्ठी का मुख्य विषय 'बदलती दुनिया के लिए विकसित होता रसायन विज्ञान' रखा गया है। विमोचन के अवसर पर कुलपति ने कहा कि यह आयोजन नवाचार और अंतःविषय शोध (Interdisciplinary Research) को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
विभाग के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संगोष्ठी में ग्रीन केमिस्ट्री, नैनो टेक्नोलॉजी और औषधीय रसायन जैसे उभरते विषयों पर देश भर के वैज्ञानिक चर्चा करेंगे। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. बी.के. मंगलम समेत विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Post a Comment