संपादक डॉ मदन मोहन की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROOUP :-गयाजी , 23 /3/2026 को गयाजी जिले में आगामी 26 मार्च को मनाये जाने वाले भव्य रामनवमी पर्व और वर्तमान में चल रहे चैती छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक की और शोभा यात्रा के पूरे रूट का पैदल निरीक्षण किया।
रामनवमी: रूट का निरीक्षण और कड़े निर्देश:----
जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील ने अधिकारियों की टीम के साथ आजाद पार्क से लेकर विष्णुपद मंदिर तक के पूरे मार्ग का पैदल जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए रूट में ढीले बिजली के तारों को दुरुस्त करने, सड़कों के समतलीकरण और नालियों को ढकने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन, वीडियोग्राफी और वॉच टावर के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर है। शोभा यात्रा मार्ग में कहीं भी अंधेरा न रहे, इसके लिए 'डार्क स्पॉट्स' चिन्हित कर अतिरिक्त लाइटें लगाने को कहा गया है। प्रमुख मोड़ों पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी।
अनुशासन: सभी आयोजन समितियों को पर्याप्त वालंटियर रखने और प्रशासन द्वारा जारी लाइसेंस की शर्तों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया है। यातायात का नया प्लान
चैती छठ (22 मार्च से 25 मार्च) के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात में व्यापक बदलाव किए गए हैं, नो एंट्री 24 मार्च दोपहर 12 बजे से 25 मार्च दोपहर 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। पटना, डोभी और नवादा की ओर से आने वाले ट्रक/बसें शहर के बाहर ही रोकी जाएंगी।
शहर के अंदर पाबंदी जी.बी. रोड में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। चाँदचौरा, विष्णुपद और बंगाली आश्रम मार्ग को केवल पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रखा गया है। पार्किंग व्यवस्था: श्रद्धालुओं के लिए जिला स्कूल, केन्दुई मैदान और कुष्ठ आश्रम के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि गया जिला अपनी 'गंगा-जमुना तहजीब' के लिए जाना जाता है। सभी नागरिक आपसी सौहार्द बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment