⚡ ब्रेकिंग News

एसपी का औचक निरीक्षण, उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हुई कड़ी निगरानी।

एसपी का औचक निरीक्षण, उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हुई कड़ी निगरानी।


महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महामाया पॉलिटेक्निक, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, कंट्रोल रूम, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की सघन जांच की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने केंद्र प्रभारियों और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित न हो। पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

पुलिस प्रशासन की सतर्कता और निगरानी के बीच जिले में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

       प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...