गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के भरत पहाड़ी गांव स्थित देवी धाम मंदिर के प्रांगण में युवा संघर्ष सेना के तत्वधान में 29 मार्च 2026 को चैता दुगोला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी युवा संघर्ष सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उर्फ झुना सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शाम 07 बजे से कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा, जहां सुप्रसिद्ध गायक महाबीर यादव व राजमुनि झारखंडी के बीच भव्य मुकाबला होगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से संगीत प्रेमी व दर्शकों को ससमय पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम का लुफ्त उठाने की अपील की है।

Post a Comment