⚡ ब्रेकिंग News

सरयू नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम..

ATH NEWS 11



संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती। 


कलवारी,बस्ती -  कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा पुल के पास सरयू नदी में स्नान के दौरान एक 19 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान चढ़ौवा निवासी अभिषेक (19) पुत्र पंचम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने दोस्तों के साथ टांडा पुल के पास नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

साथियों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस व गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था और उसकी तीन छोटी बहनें हैं। वह दिल्ली से अपनी बुआ के यहां शादी में शामिल होने के लिए करीब पांच दिन पहले ही गांव आया था।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...